झाबुआ Live के लिए पेटलावद से सलमान शैख़ की रिपोर्ट

कैसी बीतती होगी जब फांसी का फंदा बनाकर उसमें अपना सर डालकर कर लेता है इंसान खुदकुशी लेकिन जरा सी देर का गुस्सा दे जाता है परिवार वालों को जिन्दगी भर के जख्म।
कम से आजकल के नौजवानों को अपने उन माॅ बाप के बारे में सोचना चाहिए जो लोग करते है ऐसी आत्महत्या लेकिन दे जाते है माॅ बाप को जीवनभर के लिये जख्म।
पूजा अच्छी खासी थी। लेकिन फिर भी उसने ऐसी हरकत क्यों की। परिवार वालों के अनुसार ऐसी तो कोई बात ही नहीं थी। जिसके लिये पूजा ने इतना बड़ा कदम उठाया। कम से कम एक बार सोच लिया होता अपना परिवार के लिये।
20 वर्ष की पूजा हंसी खुशी जिन्दगी बिता रही थी। लेकिन पूजा के दिमाग में न जाने कौन सी बात बैठ गई जो उसने कमरे में जाकर अपने ही दुपट्टे का फंदा बनाकर और उसमें झूल गई। सदा के लिये।
अंचल में एक के बाद एक खुदकुशी के मामले दर्ज हो रहे हैं। ऐसी क्या वजह है कि लोग अपनी कीमती जान लेने सेे भी नहीं चूक रहे हैं। लोग खुदकुशी अक्सर निराशा, तनाव, अार्थिक तंगी के चलते कर लेते हैं। ऐसा ही एक खुदकुशी करने का मामला शहर के कानवन मार्ग पर गली नम्बर 1 में सामने आया है। जहां कल एक युवती ने फांसी का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
शव का पीएम आज सुबह पोस्टमार्टम कक्ष में किया जाएगा। लेकिन युवती ने ऐसा कदम क्यों उठाया उसका अब तक खुलासा नहीं हो सका है।
झाबुआ LIVE को मिली जानकारी के अनुसा, ठिकरिया ग्राम निवासी पूजा पिता बहादुर गरवाल पेटलावद महाविद्यालय में प्रथम वर्ष की छात्रा थी। वह रोजाना अपने घर से कॉलेज आना-जाना करती थी।
कल शुक्रवार शाम गंगाराम परमार की दूसरी मंजिल पर किराये से रह रहे अंतिम चारेल निवासी ठीकरिया व विजय डामोर के कमरे पर फांसी का फंदे पर झूलती मिली। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है जिससे मौत के कारणों का खुलासा होता। पुलिस मृतका के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
पिता का आरोप उसके साथ हुआ दुष्कर्म, तो उठाया यह कदम
झाबुआ LIVE को दिए बयान में मृतका के पिता बहादुरसिंह कहा कि उनकी बेटी बहुत शालीन व्यवहार की थी, गुरुवार को वह कॉलेज गई थी, लेकिन शाम को वापस नही लोटी, उन्होंने सोचा कि अपनी किसी फ्रेंड के यहां रुकी होगी, इसलिए वह निश्चिंत थे, लेकिन शुक्रवार शाम को पुलिस ने घर आकर जब यह सूचना दी, तो मानो उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है, जिसके बाद उसने यह बड़ा कदम उठाया। मामले में वे आज प्रकरण दर्ज कराएंगे।
*पुलिस मामले में कुछ भी कहने से बच रही:*
हालाँकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता के साथ जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती ने आत्महत्या क्यों की।
टीआई नरेंद्र वाजपेयी से इस मामले में बात करना चाही कि आखिरकार पूजा ने क्यों फांसी लगाई तो उनका जबाव भी यही था कि इस बारे में कोई ठोस जबाव नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि जांच में कुछ बाधायें आ रही है। लेकिन फिर भी विवेचना होने पर कुछ भी कहना सम्भव होगा। कुल मिलाकर पुलिस ने उसी समय रात में पूजा के शव को पोस्टमार्टम हाउस पर भेज दिया और रात बीतने के बाद सुबह आनन फानन पूजा का पोस्टमार्टम करके शव परिवार वालो को सुपुर्द कर दिया जाएगा। प्राथमिक जांच में पुलिस खुदकुशी करना बता रही है, लेकिन जांच के बाद अन्य खुलासे की भी उम्मीद जताई जा रही।

*नोट – अगर आप झाबुआ – अलीराजपुर जिले के मूल निवासी है ओर हमारी खबरें अपने वाट्सएप पर चाहते है तो आप हमारा मोबाइल नंबर 9425487490 को पहले अपने स्माट॔फोन मे सेव करे ओर फिर Live news लिखकर एक मेसेज भेज दे आपको हमारी न्यूज लिंक मिलने लगेगी*

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *