थांदला। विकासखंड मेघनगर जिला झाबुआ के सेक्टर नौगांवा में सेक्टर स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । आज की बैठक में समस्त सेक्टर प्रभारी एवं परामर्शदाताओं ने सहभागिता की । आज की बैठक में जिला समन्वयक प्रेमसिंह चौहान के द्वारा मुख्य विषय डी एस आर,प्रस्फुटन समितियां के साथ साप्तहिक बैठक, नवीन प्रस्फुटन समितियो का गठन, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत पूर्व माह में किया गए कार्य एवं आगामी माह मे किये जाने वाले कार्यो कि कार्य योजना पर चर्चा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एवं समस्त परामर्शदाताओं से असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, परीक्षा संबंधित विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई । बैठक के समापन में सामूहिक श्रम दान गतिविधि के तहत जल स्रोत संरचना मे सभी ने सहयोग करते हुए जल संरक्षण हेतु शपथ ली । तद उपरान्त आदर्श ग्राम छोटा गुडा मैं समस्त आदर्श ग्राम के आयामो जैसे जन सूचना केंद्र,नर्सरी मशरूम खेती का जिला समन्व्यक जी के द्वारा ऑब्जर्वेशन करते हुए प्रवास किया गया। सेक्टर प्रभारी भीम सिंह पाल का सहयोग सराहनीय रहा एवं परामर्शदाता श्री मनीष परमार, आनंद देवल ,जय बारिया,नर्वेश वारीया, कमलेश राठौर, वीर सिंह थंडार ,तलवंत परमार आदि उपस्थित रहे। सामूहिक श्रमदान गतिविधि में बिल्लू डांगी सरपंच ,भीला भूरिया तडवी, इलियास भूरिया ,पीटर भूरिया जम्मू बारिया , बद्डया परमार सुरेश परमार आदि उपस्थित रहे । डॉ रीना मिश्रा ब्लॉक सामान्य म. प्र. जन अभियान परिषद उपस्थित रहे। Post navigation स्थानीय तेजाजी मंदिर पर भगवान शनि देव महाराज की जयंती पर अभिषेक व महाआरती संपन्न श्री शांति आश्रम, श्री बांके बिहारी मंदिर पर प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न