झाबुआ लाइव के लिए रानापुर से एमके गोयल की रिपोर्ट। गणेश उत्सव की धूम के चलते राणापुर में विभिन्न आयोजना का सिलसिला चल रहा है। इसी क्रम मे सार्वजनिक गणेश उत्सव समिति सुभाष चोपाटी द्वारा अमझेरा की मशहूर रामायण पार्टी का आयोजन करवाया गया। अमझेरा मित्र मंडल द्वारा सुदंर हनुमान चालीसा एवं रामायण पाठ पर श्रोतागण झूम उठे। मनमोहक प्रस्तुति के पूर्व सर्वप्रथम अमझेरा मित्र मंडल के सदस्यो द्वारा भगवान हनुमान के चित्र पर माल्र्यापण कर दीप प्रज्जवलित किया गया। इसके उपरांत गणेश मंडल के सदस्यों द्वारा अमझेरा के रामायण मंडल के सदस्यो को पुष्प मालाओ से स्वागत किया गया। आयोजन में दी गई प्रस्तुति को प्रत्येक आमजन ने सराहना की। प्रस्तुति देते कलाकार Post navigation भगवान की भक्ति मे लीन हुए समाजजन घर में घुसकर की जबर्दस्ती