झाबुआ Live के लिए कल्याणपुरा से गगन पांचाल की EXCLUSIVE वीडियो रिपोर्ट ।

मध्यप्रदेश के आदिवासी बहुल ” झाबुआ ” जिला मुख्यालय से महज 15 किलोमीटर दुर एक आदिवासी बहुल गांव ” झिरनिया” मे आज तड़के गोमांस के शोकीनो ने एक गाय को काट डाला ..लेकिन किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी इस पर मोकै पर पहुंची पुलिस ने मांस को बरामद कर लिया हालांकि आरोपी भाग निकले । आज सुबह इस मांस को एक पिकअप जीप मे भरकर कल्याणपुरा थाने लाया गया ओर गोमांस की पुष्टि के लिए झाबुआ से पशु चिकित्सक को बुलाया गया । इस दोरान गोमांस थाना कैंपस मे ही लोडिंग जीप पर पड़ा रहा ओर हिंदू संगठनों से जुडे लोग वहाँ डटे रहे तभी वहाँ एक दिलचस्प वाकया हुआ ..अचानक से आधा दर्जन गायों का झुंड थाना कैंपस मे आया ओर उस लोडिंग वाहन मे रखे गोमांस तक पहुंचा ओर सुंघने लगा ओर थोड़ी देर बात मृत जानकर निकल गया । वहाँ मोजूद यह कहते पाये गये कि गायों का झुंड खुद इस बात की गवाही देने थाने आ गया कि यह गोमांस ही था । बहरहाल कल्याणपुरा पुलिस ने गोवध करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ओर मुख्य आरोपी पांगला सहित अन्य आरोपीयो की तलाश कर रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *