आरिफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर

मध्यप्रदेश शासन से मान्यता प्राप्त मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस  के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र खोंगल प्रदेश के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का राज्यव्यापी संगठन ने नवीन आलीराजपुर जिले का उदय 17 मई 2008  के प्रथम जिला अध्यक्ष के पद पर शैलेन्द्र सिंह डावर वरिष्ठ अध्यापक शासकीय  उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चंद्रशेखर आजाद नगर, विकास खण्ड चंद्रशेखर आजाद नगर जिला आलीराजपुर को झाबुआ जिले के मध्य प्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के अध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी की अनुशंसा, रीवा जिले के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा,सतना जिले के अध्यक्ष रंग बहादुर सिंह भदौरिया की उपस्थिति में मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह खोंगल ने मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस संविधान के नियमावली की धारा 14 में पदस्थ समस्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए  शैलेन्द्र सिंह डावर को मध्यप्रदेश कर्मचारी कांग्रेस आलीराजपुर जिले के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया जाता है। प्रान्तीय अध्यक्ष महोदय ने बताया है कि यह संगठन समस्त विभागों के कर्मचारियों के लिए कार्य करता है जिसके वेतन ट्रेजरी से आहरण होता है , जैसे शिक्षा विभाग, स्वाथ्य विभाग, वन विभाग, एवं अन्य विभागों के लिए कार्य करता है। नये जिला अध्यक्ष बनने पर फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया और एक नई ऊर्जा का उदय होगा। प्रथम जिलाध्यक्ष की नियुक्ति पर झाबुआ जिले के श्री प्रदीप भालेराव ख़ान, गोपाल सिंह कुशवाह, प्रदीप मग, शैलेन्द्र डेनियल आदि ने आलीराजपुर जिले के अध्यक्ष  बनने पर ढेर सारी बधाई देते हुए ख़ुशी व्यक्त की गई।

)

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *