रितेश गुप्ता झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आन वाले अलीराजपुर जिले के बोरी क्षेत्र से मतदान दल नंबर 346 को लेकर आ रही प्रदीप बस एमपी 45 पी 0207 पर बोरी पारा के बीच कडवादुधल गांव में पत्थर से हमला किया गया, जिससे बस के कांच फूट गए और बस में बैठे सहायक रिटर्निंग अधिकारी रामचंद्र मचार बुरी तरह घायल हो गए। मचार का उपचार किया जा रहा है। बोरी थाना प्रभारी मिश्रा ने घटना की पुष्टि की है, लेकिन अभी तक कोई अधिकृत तौर पर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई है। Post navigation वोट देने आए ग्रामीण को नायब तहसीलदार के वाहन ने रौंदा, हुई दर्दनाक मौत झाबुआ जिले में इस बार हुआ बंपर मतदान, मतदान का अंतिम आंकड़ा जानने के लिए इस खबर को पढि़ए