विपुल पंचाल, झाबुआ मतदाता जागरूकता के लिए 12 अप्रैल शुक्रवार को साइकिल रैली का आयोजन होगा। यह साइकिल रैली उत्कृष्ट विद्यालय झाबुआ से प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी जो बस स्टैंड, थांदला गेट, आजाद चौक, मनोकामना चौराहे से सीधे राजवाड़ा चौक जाएगी। जहां पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी महोदय द्वारा अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ दिलाई जाएगी। इस रैली में समस्त जिला अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिकों से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने की अपील की गई है। ) Post navigation बोलेरो जीप से बरामद हुए 9 लाख 87 हजार रुपए भाजपा विधायक गुमानसिंह डामोर ने जिले में आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत निर्वाचन आयोग से की, इस मामले में जताई आपत्ति