लवेश स्वर्णकार/पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया ग्राम रायपुरिया में अनुविभागीय अधिकारी के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम के वृद्धजन, दिव्यांग, गर्भवती महिलाओं का ग्राम के चौराहों व पंचायत भवन पर सम्मान किया गया, वहीं उनसे वोट डालने की अपील की गई। कार्यक्रम में पेटलावद तहसीलदार मुकेश काशिवजी, सीईओ एमके घनघोरिया, प्राचार्य वाष्र्णेय, स्कूली स्टाफ के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, सहसचिव तथा सभी बूथों के बीएलओ मौजूद थे। कार्यक्रम में तहसीलदार ने जनता से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। साथ ही ही व्यापारी एसोसिएशन द्वारा सभी व्यापारियों को भी 19 तारीख को पहले मतदान कर बाद में अपना व्यापार करने की अपील की। ) Post navigation VIDEO NEWS: टॉपर राधा पाटीदार बनी मतदाता जागरूकता अभियान की ब्रांड एम्बेसेडर व्यापारी संघ- पत्रकार संघ की अपील; हाट बाजार में दुकाने लगाने के पहले करे मतदान