अलीराजपुर लाइव के लिऐ वालपुर से ” अजय मोदी” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । images (15)

मजदूरी करने के लिए गुजरात गये अलीराजपुर जिले के दो श्रमिकों की गुजरात के बडौदा के समीप ” बुदेव” गांव मे जहरीला पानी पीने से मौत हो गयी जबकि अलीराजपुर के ही तीन श्रमिक गंभीर रुप से बीमार हो गये जिन्हें बडौदा के अस्पताल मे भर्ती करवाया गया है गुजरात पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाने के सेमलानी ओर छोटी हथवी गांव के करीब 60 श्रमिक बडौदा के समीप “बुदेव” गांव मे रहने वाले ” कनु ओर गणा पटेल ” के यहां धान काटने गये हुऐ थे कल पटेलो के खलिहान मे रखे हुऐ एक ड्रम का पानी गलती से इन श्रमिकों ने पी लिया जिसमे संभवतः कीटनाशक का अंश मिला हुआ था नतीजा दो श्रमिकों ” वालसिंह पिता भाया उम्र 55 साल निवासी छोटी हथवी ओर भुरा पिता डेढु उम्र 35 साल निवासी सेमलानी की मौत हो गयी जबकि 3 श्रमिक इस पानी को पीने से गंभीर रुप से पीडित हो गये इन गंभीर श्रमिकों में सजन पिता भाया ” 33 ” , बरकू पति सेरिया ” 36″ एंव कालू पिता भुरा उम्र 16 साल शामिल है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *