झाबुआ, दिनेश वर्मा । पिटोल क्षेत्र क़े आसपास क़े गाँवो से मजदूरी करने क़े लिए गुजरात जा रहे पांच मजदूरों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। यह पांच मजदूर झाबुआ जिले के पिटोल क्षेत्र के ग्राम घाटिया एवं पिपलिपाडा के बताए जा रहे हैं। हादसा गुजरात के अहमदाबाद से आगे ढोलका जीआईडीसी क़े समीप मंगलवार तड़के हुआ। जानकारी के अनुसार मजदूर बोलेरो लेकर सोमवार शाम को मजदूरी के लिए गुजरात जा रहे थे तभी रास्ते में एक डंपर से टक्कर हो गई। दुर्घटना में नितेश नानसिंह बिलवाल, दिलीप नानसिंग बिलवाल, प्रमोद भारत बिलवाल, राहुल धूमसिंह बिलवाल चारो घाटिया और पायचंद भूरिया पिपलीपाडा की मौत हो गई है। अन्य दो घायल है। इस घटना कर पुरे क्षेत्र मे शोक की लहर है। Post navigation केशव विद्यापीठ के भारत स्काउट एवं गाइड के कब बुल बुल बैंड ने की राज्यपाल की अगवानी शारदा विद्या मंदिर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस