अलीराजपुर Live डेस्क के लिऐ ” जोबट ” से ” पारससिंह” भदौरिया की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के ” जोबट ” थाने के अंतर्गत किला जोबट गांव के नदी फलिया मे आज शाम एक पति ने अपनी को इस बात से खफा होकर तीर मार दिया कि बाजार से मछली लेकर वह आया था तो पत्नी ने तत्काल मछली पकाने से इंकार कर दिया था । पति द्वारा चलाया तीर पत्नी के पेट मे जा धंसा । गंभीर रुप से घायल पत्नी मनुबाई ( 45 ) को जिला चिकित्सालय अलीराजपुर रैफर किया गया जहां उसका उपचार जारी है तीर अभी भी पेट मे धंसा हुआ है पुलिस ने आरोपी पति जामसिंह को धारा 307 आईपीसी के तहत गिरफ्तार कर लिया है ।। Post navigation सेंट्रल जेल मे हुई भाई की हत्या की सजा काट रहे कैदी की मौत राणापुर में झमाझम बारिश से मिली गरमी से राहत