बामनिया- श्री मंशापूर्ण खेडापति हनुमान मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी लाभ पंचमी पर्व पर अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान हनुमान का आकर्षक श्रृंगार किया गया। दोपहर 12 बजे श्रद्वालुओं की महती उपस्थिति में महाआरती कर भगवान को 56 प्रकार के पकवानों का भोग लगाया गया। महाप्रसादी का लाभ बडी संख्या में श्रद्वालुओं द्वारा लिया गया। साथ ही प्रसादी के रूप में सभी प्रकार की सब्जियां एवं पूड़ी का वितरण भी किया गया। Post navigation करंट लगने से किसान की मौत शिवराज सरकार पेंशनरों की हर समस्या का करेगी निराकण- अग्रवाल