झाबुआ लाइव के लिऐ मेघनगर से “भूपेंद्र बरमंडलिया” की रिपोट॔ ॥ झाबुआ के मेघनगर मे सोमवार को बलात्कार का मामला सामने आया है मामले मे एक युवक पर 15 साल की एक किशोरी के साथ बलात्कार करने का आरोप है तथा युवक के चार साथीयों पर लडकी को उठाकर लाने ओर मंदिर परिसर में मुख्य आरोपी युवक को सहयोग करने का आरोप है मामले मे कल मेघनगर थाने पर अपराध क्र-125/15 धारा 363/376 के तहत मामला दर्ज किया गया है पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवक जेवियर मचार निवासी बेडवाली, रवि गुंडिया एंव उनके 3 अन्य साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है ओर दो युवकों को गिरफ्तार भी किया गया है झाबुआ के एएसपी सुंदरसिंह कनेश ने झाबुआ लाइव को बताया कि मामले के सभी पहलुओ की बारीकी से जांच की जायेगी । Post navigation झाबुआ पुलिस पर हमला झाबुआ जिले के ग्रामीण इलाके मे फैली बच्चा चोरी की अफवाह से बढने लगी घटनाऐ