आलीराजपुर। जोबट विधानसभा क्षेत्र की पूर्व मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी की पूर्व विधायक सुलोचना रावत की कुशलक्षेम जानने हेतु मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान एवं सांसद अनीता चौहान उनके गृह ग्राम हवेली फलिया, कानाकाड़ पहुँचे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने विधायक सुलोचना रावत जी के स्वास्थ्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उनके दैनिक दिनचर्या, दवाई, भोजन और देखभाल की व्यवस्था कैसी है — इस संबंध में सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री व सांसद ने विशेष रूप से उनके पुत्र विशाल रावत से बातचीत कर वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और चिकित्सकीय उपचार के बारे में जानकारी प्राप्त की। पूरे क्षेत्र में यह समाचार राहत का विषय रहा कि पूर्व मंत्री सुलोचना रावत जी स्वस्थ्यता की ओर अग्रसर हैं। जनप्रतिनिधियों ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। Post navigation मोटरसाइकिल पर कट्टा लहराने वाले आरोपी 6 घंटे में गिरफ्तार खाद और बिजली की समस्या को लेकर जयस ने सौंपी ग्रामीण, निराकरण की मांग की