झाबुआ लाइव डेस्क के लिए मयंक गोयल की रिपोर्ट

बड़े व्यापारियों से मलाई काट कर, पल्ली व्यापारी को परेशान कर रहे मंडी अधिकारी

        छोटे व्यापारी की रोज़ी रोटी संकट में

झाबुआ:-

              झाबुआ मंडी क्षेत्र में कई वर्षों से छोटे एवं ग़रीब पल्ली व्यापारियों की रोज़ी रोटी आज संकट में आ गई हे। पल्ली व्यापारी रोज़ाना क़रीब 10000 का माल ख़रीद कर बड़े व्यापारी को बेच देते हे। ओर अपना परिवार का भरण पोषण करते हे। बड़े व्यापारी मंडी अधिकारी, कर्मचारी से साठ गाँठ कर छोटे व्यापारियों की परेशान करते हे। मंडी कर्मचारी धनी व्यापारी के सामने नतमस्तक होकर मलाई काटकर छोटों व्यापारियों किसी ना किसी तरह से शोषण करते हे।

           मंडी अधिकारी- व्यापारी में साँठगाँठ

मंडी अधिकारी व्यापारी आपसी साँठगाँठ कर छोटे व्यापारी को नियम क़ानून बताकर कार्यवाही करते हे। क्या यह मंडी के नियम बड़े व्यापारीनाउ लिए लागू नहीं होते हे। अभी कुछ दिन पूर्वमंडी द्वारा कार्यवाही कर छोटे व्यापारियों काटे ज़ब्त कर लिए थे। बड़े व्यापारियों पर कार्यवाही नहीं होना यह इस बात का प्रमाण हे।

               लाइसेंस के लिए भटक रहे हे

   मध्यप्रदेश सरकार किसानो को उनकी उपज का सही दाम मिले जगह जगह पर मंडी चालू करवाई जा रही हे। लेकिन मंडी में भी एक लाइसेंस पर कई व्यापारी व्यापार कर रहे हे। छोटे व्यापारी मंडी लाइसेंस के लिए रोज़ाना भटक रहे हे लेकिन उन्हें लाइसेंस के फ़ोम नहीं दिए जा रहे हे।

             पल्ली व्यापारियों का दर्द

बड़े व्यापारियों कुछ नहीं कहते

में कुछ माल ख़रीदी कर अपना घर चलता हु लेकिन मंडी बड़े व्यापारियों को कुछ नहीं कहते हम पर दादागिरी करते हे। कुछ दिन मेरी दुकान से गेहूँ ज़ब्त कर ले गए पाँच गुना मंडी टेक्स वसूला। मेरा तोल काटा भी ले गए। जो अभी तक नहीं दिया।

मुकेश राठोर ( अनाज फूटकर व्यापारी झाबुआ)

लाइसेंस रोज़ भटक रहा हु

मेरा मंडी क्षेत्र में व्यापार करने का लाइसेंस नहीं हे। में लाइसेंस बनवाने के लिए कई महीने से मंडी कार्यालय   पर भटक रहा हु लेकिन अभी तक किसी ने भी मेरी सुनवाई नहीं की लाइसेंस होता व्यापार करते हे मंडी वाले धमकाते हे।

  रणछोड़लाल राठोर( पल्ली व्यापारी झाबुआ)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *