रितेश गुप्ता, थांदला थांदला नगर से तकरीबन 12 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम बोरड़ी पोस्ट बेड़ावा के मंदिर को कल रात चोरों ने निशाना बनाया। भेरुजी मंदिर की दान पेटी बदमाशों द्वारा उठाकर मंदिर से कुछ दूरी पर फेंक दी गई। बोरडी निवासी जिगर बसेर ने बताया कि दान पेटी के ताले तोडक़र उसमे से बदमाशों द्वारा एकत्रित दान राशि चुरा ली गई व दान-पेटी को मंदिर से कुछ दूरी पर फेंक देने से समाजजनों में रोष है व चोरों का शीघ्र पता लगाने हेतु पुलिस प्रशासन से अपील की, जिसके बाद पुलिस द्वारा घटना स्थल का मुआयना कर जांच शुरू की गई। Post navigation नप के कर्मचारी मोहम्मद कलीम को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, गंभीर घायल शम्मीखान आईटी-सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष व हरीश पंचाल विधानसभा आईटी सेल के पद पर नियुक्त