झाबुआ लाइव डेस्क । झाबुआ जिला मुख्यालय पर आज विभिन्न गणतंत्र दिवस के आयोजन हुऐ । सांसद कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेस कार्यालय पर झंडावंदन किया । इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष ” निर्मल मेहता” ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के संदेश का वाचन किया । इस अवसर पर भूरिया ने सभी लोगो को बधाई एंव शुभकामनाये दी । सीसीबी मे वसुनिया ने किया झंडावंदन जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मे आज सीसीबी के नव निर्वाचित चेयरमैन श्री गोरसिंह वसुनिया ने झंडावंदन किया । इस अवसर पर बीजेपी के जिलाध्यक्ष दौलत भावसार , उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह एंव बैंक कर्मचारी मौजूद थे । Post navigation मेघनगर ब्लाक के 127 मतदाता केंद्र पर मनाया गया मतदाता दिवस कटठीवाडा को सर्वश्रेष्ठ थाना & एस पी एस चौहान को सर्वश्रेष्ठ थाना प्रभारी का पुरस्कार