अर्पित चोपड़ा@खवासा गर्मी के चलते खवासा क्षेत्र में जलसंकट गहरा गया है। लोगों को पेयजल के लिए भी जद्दोजहद करना पड़ रही है। खवासा ग्राम में 10 से 12 दिन में एक बार सीमित समय के लिए जलप्रदाय हो रहा है। गहराते जलसंकट के बीच थांदला विधानसभा से विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा टैंकर से निःशुल्क पानी वितरण करवाया जा रहा है जिससे की ग्रामवासियों को राहत मिल रही है। एक दिन में 3 से 4 मोहल्लों को पानी वितरित किया जा रहा है। विधायक द्वारा किए जा रहे इस कार्य की ग्रामवासियों ने सराहना की है। पानी वितरण के दौरान स्थानीय कांग्रेसी नेतागण भी सक्रिय दिखाई दे रहे है। Post navigation जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया विभागीय विस्तार तालाबो का आकस्मिक निरीक्षण निस्तार तालाब निर्माण के कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाए ताकी बारिश में पानी रोका जा सके – जिपं अध्यक्ष अनीता चौहान