अब्दुल वली पठान, झाबुआ मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल के आदेश एफ-44-4/201920-2 विभागीय समसंख्यक आदेश 18 मार्च 2019 के द्वारा विद्यार्थियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से 16 जून तक निर्धारित किया गया था। मप्र शासन स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव जयश्री कियावत के निर्देश पर वर्तमान में भीषण गरमी के मद्देनजर उक्त आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अब विद्यार्थियों के लिए स्कूली अवकाश 23 जून तक बढ़ा दिया गया है। उक्त आदेश शासकीय एवं अशासकीय दोनों प्रकार के स्कूलों के विद्यार्थियों पर लागू है। वहीं शिक्षकों के लिए यह अवकाश आदेश के संबंध में 18 मार्च के निर्देश यथावत लागू रहेगा। ) Post navigation श्रीमद्भागवत कथा में धूमधाम से मनाया; श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के गरबा रासलीला में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब प्रेमिका पर धोखा देने का आरोप लगाकर फांसी पर झुला युवक, मरने के पहले वाट्सएप पर भी जारी किया सुसाइड मैसेज