मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आगामी दिनों में आदिवासी समुदाय का विशेष त्यौहार छोटी दीपावली मनाई जाएगी जिसकी तैयारियां जोरों पर है इसी कड़ी में आज आम्बुआ में साप्ताहिक हाट बाजार में पूजा सामग्री आदि की खरीदी की गई। हमारे संवाददाता को मिली जानकारी अनुसार दीपोत्सव के बाद कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की रात आदिवासी समुदाय छोटी दीपावली का त्योहार मनाता है साथ ही इनके आराध्य देव भीलवट देवता की पूजा अर्चना कर दहकते अंगारों पर चलकर मनौती पूरी करते हैं ,जिसके लिए बकरे मुर्गों की बलि चढ़ाई जाती है, तथा मिट्टी के घोड़े तथा भावे चढ़ाएं जाते हैं जिनकी खरीदी आज हाट बाजार में ग्रामीणों द्वारा की गई। Post navigation चार माह की योग निंद्रा के बाद देव उठनी ग्यारस को श्री हरि जागे शिक्षण संस्थाओं में बाल मेले का आयोजन किया, बच्चों ने स्टॉल लगाकर बेची खाद्य सामग्री