आलीराजपुर। राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में जिला कांग्रेस कमेटी द्धारा यात्रा संयोजक व विधायक मुकेश पटेल एवं पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल के नेतृत्व मे निकाली जा रही भारत जोड़ो उपयात्रा दूसरे दिन गुरुवार को ग्राम आम्बुआ से पुनः प्रारंभ हुई। जो अनेक ग्रामो से होते हुए जोबट पहुंची। उक्त यात्रा मे मप्र के पूर्व मंत्री व कुक्षी विधायक सुरेंद्रसिंह हनी बघेल, आलीराजपुर नपा अध्यक्ष सेना पटेल, कायर्कारी अध्यक्ष ओमप्रकाश राठौर, यात्रा सहसंयोजक महेंद्र रावत, जिपं सदस्य हजरीबाई अजनार, कांग्रेस पदाधिकारी, पंच-सरपंच सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे। गुरुवार को ग्राम आम्बुआ से उपयात्रा सुबह 10 बजे प्रारंभ हुई, जिसमे बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ताओं ओर ग्रामिणजनो ने शिरकत की। कांग्रेसी नेता ओर कार्यकर्ताओं पेदल मार्च करते हुए देशभक्ति तरानो ओर हाथो मे तिरंगा व कांग्रेस का झंडा लहराते हुए चल रहे थे। यात्रा का रास्तेभर के ग्रामो मे भव्य स्वागत किया गया। वहि यात्रा के जोबट पहुंचने पर पुराने बस स्टेण्ड पर कांग्रेसी नेताओ व कार्यकर्ताओं द्धारा जोरदार स्वागत किया गया। उक्त यात्रा गुरुवार को रात्री विश्राम जोबट मे करेगी तथा शुक्रवार को जोबट से प्रारंभ होकर ग्राम उदयगढ पहूंचेगी। जोबट मे उपयात्रा को संबोधित करते हुए कांग्रेसी नेताओ ने कहा कि कांग्रेस की रिति-निति हमेषा से देष को जोडने की रही है, जबकि कुछ ताकते आज देश मे नफरते फेलाकर भारत को तोडने की साजिष रच रहे है। लेकिन कांग्रेस पार्टी उनके मंसुबो को कामयाब होने नही देंगी। आज राहुल गांधी देश में पैदल मार्च करते हुए भारत जोडो यात्रा निकालकर राष्ट्रीयता और एकजुटता का संदेश दे रहे है। राहुलजी की भारत जोडो यात्रा को लोगो का अपार समर्थन मिल रहा है। ये रहे उपस्थित इस अवसर पर आम्बुआ सरपंच रमेष रावत, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष दिपक भूरिया, सेवादल जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चोहान, कांग्रेसी नेता सैयद मम्मा दादा, डाँ. आराम पटेल, इनामेल नावेल, सुरपाल अजनार, डाँ. राजेंद्रसिंह, कमरु अजनार, अमान पठान, सरदार अजनार, राजेंद्र टवली, शाहिद कुरैशी, सुनिल खेडे, जितु अजनार, मुस्तुफा बोहरा, दिनेश प्रजापत, सोनु वर्मा सहित बडी संख्या मे कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। Post navigation जंगली जानवर के हमले एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर घायल; गांव में फैली दहशत पीओएस मशीन में सर्वर के कारण आ रही समस्याओं से अवगत कराया