आलीराजपुर। मध्य प्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी संघ जिला इकाई अलीराजपुर द्वारा शुक्रवार को पीओएस मशीन में सर्वर की समस्या को लेकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्याओं के संबंध में अवगत कराया। जिला अध्यक्ष देवेंद्र वाणी ने बताया ज्ञापन में विक्रेताओं को शासकीय उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया गया। जिसमें जिले के समस्त कर्मचारी यूनियन के सदस्य भाभरा जोबट उदयगढ़ कट्ठीवाड़ा अलीराजपुर के विक्रेता शामिल हुए। अंत में कलेक्टर से भी जिले के कर्मचारी प्रतिनिधियों द्वारा मुलाकात की एवं उन्हें भी इस समस्या से अवगत कराएगा। Post navigation भारत जोड़ो उपयात्रा आम्बुआ से प्रारंभ होकर जोबट पहुंची थांदला के युवा मुमुक्षु प्रियांश लोढ़ा करेंगे जैन भगवती दीक्षा अंगीकार, कुशलगढ़ पहुंचकर प्रवर्तकश्री जिनेन्द्रमुनिजी को परिजनों ने सौंपा दीक्षा का आज्ञा पत्र