रितेश गुप्ता, थांदला
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस कार्यालय पर पंडित जवालाल नेहरु की 54वीं पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित और चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर ने संबोधित करते हुए कहा कि नेहरू जी एक महान को पराक्रमी नेता थे। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में शामिल होकर वे महान और प्रमुख नेता बनेएऔर बाद में पूरी कांग्रेस पार्टी ने उन्हें एक विश्वसनीय नेता माना जिनमे गांधीजी भी शामिल थे। कांग्रेस के अध्यक्ष बनने के बाद पंडित जवाहरलाल नेहरु ने ब्रिटिश राज से संपूर्ण छुटकारा पाने की घोषणा की और भारत को पूरी तरह से स्वतंत्र राष्ट्र बनाने की मांग की। आजादी के बाद भी कांग्रेस ने उन्हें ही स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में चुना। प्रधानमंत्री बनने के बाद ही। उन्होंने नवीन भारत बनाने के अपने स्वप्न को साकार करने के प्रयास किए। भारतीय कानून के नियम बनाए गए, तब उन्होंने भारत का आर्थिक, राजनीतिक, सामाजिक विकास शुरू किया। विशेषत: उन्होंने समाज का विकास करने का काम कर तभी भारत एक लोकशाही राष्ट्र बन पाएगा। पंडित जवाहरलाल नेहरु उर्फ चाचा नेहरु ने अपने जीवन में कभी हार नहीं मानी थी। भारत को आजाद भारत बनाने के लिए ब्रिटिशो के विरुद्ध लड़ते रहे। एक पराक्रमी सफल नेता साबित हुए। वे हमेशा गांधीजी के आदर्शो पर चलते थे। उनका हमेशा से यह मानना था की। असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श उद्देश से भटक जाते हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक वीरसिंह भूरिया, प्रदेश कांग्रेस सदस्य गुरुप्रसाद अरोड़ा, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नगीन शाहजी,पार्षद आनंद चौहान, अजगर पटवारी, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता विकास रावत, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष शमी खान, पूर्व पार्षद अक्षय भट्ट , सुधीर भाबर, कांग्रेस नेता राकेश पाठक, आईटी सेल प्रभारी हरीश पंचाल, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष महेंद्र नागर, श्रीमंत अरोरा, ओम प्रकाश कटारा, रूसमाल मेड़ा, शंभूसिंह डामोर, वरसिंह भूरिया, आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नगर पंचायत उपाध्यक्ष मनीष बघेल ने कियाव आभार सरपंच रालू वसुनिया ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *