आलीराजपुर।भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रव्यापी श्रमिक संपर्क अभियान 1 दिसंबर से 15 दिसंबर किया जा रहा था जिसे बढ़ाकर 20 दिसंबर किया गया  श्रमिक संपर्क अभियान के तहत आज अलिराजपुर में दिनांक 15/12/2024 को  लगभग 400 संगठित /असंगठित लोगों से संपर्क किया गया अलीराजपुर के 6 विकास खंडों में अभी तक   लगभग 6000 श्रमिकों से संपर्क किया गया। 

संपर्क के दौरान भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष के गौरव गाथा को एवं उपलब्धियां को बताया गया भारतीय मजदूर संघ द्वारा मध्य प्रदेश सहित पूरे देश में एक साथ यह अभियान चलाया जा रहा हे । जिसमें अलीराजपुर  जिले में 10000 श्रमिकों से संपर्क करने का लक्ष्य मिला हे ।जिसमें  आज दिनांक तक जिले की 20 टोलियों द्वारा  लगभग 6000 से ज्यादा श्रमिकों से संपर्क किया जा चुका हे आज संपर्क अभियान में भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख सौरभ पोरवाल, जिला मंत्री धनसिह कनेश,आंगनवाड़ी संगठन की प्रदेश महामंत्री संगीता श्रीवास्तव, निर्मला गोस्वामी,मंजुला लोहार,गंगा गोयल, रेशमा, नीरा कनेश, लुम्बाई बघेल, संगीता डोड़वा, नीलम, नीरा चौहान,सुनीता चौहान, राजली आदि अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *