जितेन्द्र राठौड़, झकनावदा भारतीय डाक विभाग के रतलाम संभाग में ग्रामीण डाक जीवन बीमा और डाक जीवन बीमा के चौथे महा लोगिन-डे के अवसर पर रतलाम संभाग के अधीक्षक वी पी राठौर, सहायक अधीक्षक झाबुआ प्रेमराज मीणा तथा मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल जितेंद्र गुप्ता की आतिथ्य में संपन्न हुआ। वहीं झकनावदा बीपीएम सुनील कुमार शिंदे को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए पूरे मध्यप्रदेश सर्कल में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल द्वारा सम्मान व पारितोषिक वितरित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीण डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बीपीएम मोहनकोट सुनीता मेहसन को भी सम्मानित किया गया। साथ ही बनी पोस्ट मास्टर राहुल नायक को भी डाक जीवन बीमा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। रायपुरिया एसपीएम सुनील कुमार धानक द्वारा सभी साथियों को सम्मान प्राप्त करने के लिए बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया गया। Post navigation कियोस्क संचालकों की मनमानी से क्षुब्ध हिंदू युवा जनजाति संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंप की निर्धारित लोकेशन पर कियोस्क संचालन की मांग 10 वर्षो से फरार चल रहे हत्या के आरोपी उडऩसिंह को पुलिस ने घेराबंदी कर धरदबोचा