थांदला। भारतीय जनता पार्टी का परचम चार राज्यो में प्रचंड बहुमत से लहराने पर थांदला में भाजयुमो द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई जिसमें लगभग 300 वाहन के साथ नगर के युवाओं द्वारा डीजे एव ढोल के साथ बावड़ी मंदिर थांदला से रैली की शुरुवात की गई जो बस स्टैंड , राजापुरा, दशहरा मैदान, अस्पताल चौराहा, गवली मोहल्ला,गांधी चौक होते हुए भंसाली चौराहा पिपली चौराहा एव महात्मा गांधी मार्ग भ्रमण पश्चात पुनः बावड़ी मंदिर पर समाप्त हुई जहा पर आतिशबाजी की गई एव सभी कार्यकर्ता ढोल पर जमकर थिरके तत्पश्चात मिठाई एकदूसरे को खिलाकर जीत की बधाई दी गयी। इस रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक, भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप चौहान, भाजयुमो महामंत्री प्रांजल भंसाली, राजेश वसुनिया, जिला उपाध्यक्ष, प्रशान्त जैन, अभय वखला भाजपा मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय,नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर, थांदला मण्डल महामंत्री सुनील पंडा, भाजयुमो पूर्व महामंत्री संजय भाबर, पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशान्त उपाध्याय, भाजयुमो झाबुआ मण्डल अध्यक्ष शक्ति सिंह , जिला सोशल मीडिया प्रभारी राजेश गणावा, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष विपुल आचार्य, विक्रम सिंगाड,महेश नागर, अमित शाहजी, मुकेश चौहान , नोगावा युवा मोर्चा अध्यक्ष आदित्य अमलियार, आशीष उपाध्याय, कैलाश डामोर आदि उपस्थित थे। यह जानकारी आई टी सेल जिला संयोजक अजय सेठिया द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *