थांदला। थांदला क्षेत्र के प्रमुख सांस्कृतिक पर्व भगोरिया में सम्मिलित होने के लिए सीएम शिवराज सिंह चौहान सपत्नीक थांदला में मंगलवार को पहुंच रहे हैं। नगर में चारों ओर मुख्यमंत्री के स्वागत एवं भगोरिया पर्व की जबरदस्त तैयारी की गई है। पूरे नगर को नगर परिषद द्वारा साफ सुथरा कर रोड पर मार्किंग डाली गई है। कई जगहों से अतिक्रमण हटाकर रोड को चौड़ा किया गया है। जहां जहां से सीएम शिवराज सिंह चौहान का काफिला निकलेगा , वहां के रोड़ों को चुस्त-दुरुस्त एवं सजाया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा नगर में कई जगह स्वागत हेतु मंच बनाए गए हैं। सीएम के आने के 1 दिन पूर्व सांसद गुमान सिंह डामोर , प्रदेश मंत्री संगीता सोनी, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कल सिंह भाबर के साथ जिला प्रशासन द्वारा पूरे नगर सहित जिन जिन स्थलों तक सीएम पहुंचेंगे उन्होंने जगहों का निरीक्षण किया गया। नगर में किस रूट से सीएम की भगोरिया यात्रा निकलेगी उन रास्तों पर खुद पैदल घूम कर प्रशासन ने जायजा लिया एवं उचित मार्गदर्शन दिया । कलेक्टर सोमेश मिश्रा ने बताया कि मंगलवार दोपहर 3:00 बजे हेलीकॉप्टर से सीएम शिवराज सिंह चौहान स्थानीय दशहरा मैदान स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे। जहां से रेस्ट हाउस होते हुए, पुरानी मंडी में लग रहे हैं भगोरिया मेले में सम्मिलित होंगे, जहां से खुली जीप में भगोरिया की गैर के साथ नगर भ्रमण करेंगे, गैर पुरानी मंडी से, भंसाली चौराहा दीप मालीका चौराहा, पीपली चौराहा, आजाद चौक होते हुए मठ वाला कुआं चौराहा पहुंचेगी जहां पर का समापन होगा । निरीक्षण के दौरान एसपी आशुतोष गुप्ता , प्रशासनिक अमले के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नायक नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर नगर मंडल अध्यक्ष गोलू उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित रहे। Post navigation भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में निकली भव्य विजय वाहन यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यक्रम में समय परिवर्तन