झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-

khawasaखवासा मे भाजपा महिला मोर्चे ने भाजपा प्रत्याशी निर्मला भूरिया के समर्थन मे बडी संख्या मे महिलाओ की उपस्थिति मे महिला मोर्चे की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़ा ने बताया कि प्रदेश की भाजपा की सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए प्रयासरत है व कई योजनाओं के माध्यम से महिलाओं एवं बच्चियो को लाभान्वित किया जा रहा है। बैठक को भोपाल सासंद पंजल, महिला मोर्चे की ममता भदोरिया, सीमा शर्मा, पदमा आर्य, ममता मिश्रा ने भी संबोधित किया व भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने की अपील की। कार्यक्र का संचालन नप थान्दला उपाध्यक्ष संगीता सोनी व आभार पार्षद कामिनी रुनवाल ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *