रितेश गुप्ता, थांदला
भाजपा के कद्दावर नेता पित्र पुरुष स्व लक्ष्मीनारायण पाठक की जयंती मनाई। भाजपा में जमीनी नेता रहे जनसंघ के समय से राजनीति और भाजपा की रीति नीति को आगे बढ़ा रहे सहकारिता क्षेत्र के पित्र पुरुष कहे जाने वाले स्व लक्ष्मीनारायण पाठक जी की जन्मजयंती थांदला मंडल द्वारा मनाई गई। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्षअशोक अरोड़ा ने पाठक के जीवनी प्रकाश डाला व नगर परीषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने अस्पताल चौराहे के नाम को लक्ष्मीनारायण चौराहा बनाये जाने का वादा किया व हर कार्यक्रम में भी पाठक जी की भी तस्वीर लगाए जाने का वादा किया निश्चित ही वह बड़े नेता थे जो आज उनको याद किया जा रहा है इसकी अगली कड़ी में मरीजों फल व बिस्किट वितरित किये व श्री पाठक को याद किया। अगली कड़ी में भाजपा के नवीन मंडल अध्यक्ष समर्थ उपाध्याय ने पूरे कार्यक्रम में उपश्थित कार्यकर्ताओ का आभार माना। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अशोक अरोड़ा, वरिष्ठ हुमजी चरपोटा झापादरा पूर्व मंडल महामंत्री किशोर आचार्य, पुत्र कपिल पाठक,सरपंच मुन्ना मेडा, नवीन मंडल अध्यक्ष ज्ञानी जैल सिंह भाबर ,कमलेश डामोर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष पति व समाज सेवी पुनमचंद्र मिस्त्री, जिला जनपद सदस्य राजेश वसुनिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष नटवर पंवार, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष राकेश सोनी, नगर महामंत्री सुरेश राठौड़,पार्षद रोहित बैरागी, प्रांजल वैरागी,राजू भाई धानक, भाजयुमो नगर अध्यक्ष विपुल आचार्य, कैलाश मोरया, योगेश राठौर,कन्नू मोरया, सुनील पंडा, दिलीप डामोर, रवि, कन्नू मोरया, दीपक राठौड़, मुकेश पांचाल, आशुतोष राठौड़, सुरेश बिलवाल, संतोष रुंडीपाड़ा, छोटी धमनी से प्रताप सिंह सिंगाड मौजूद रहे व संचालन वरिष्ठ नेता राजेश वैद्य ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *