रितेश गुप्ता, थांदला स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय थांदला में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के आवेदन की संख्या बढ़ाने को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल, प्राचार्य नंहेलाल झारिया जी के निर्देशों पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा ऑनलाइन हेल्पडेस्क का कार्य प्रारंभ हुआ इसकी जानकारी नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा प्रभारी संतोष कुमार चौरसिया ने बताया कि वह कोई छात्र, शिक्षक , सीएसी,बीआरसी जिन्हें कक्षा 6वी व 9वी के ऑनलाइन एप्लीकेशन भरने में दिक्कत हो रही है वह भरे हुए आवेदन को लेकर के नवोदय विद्यालय थांदला के कार्यालय में समय 10 से 1 बजे तक आकर के अपना आवेदन ऑनलाइन करवा सकते हैं अभी तक इस हेल्पडेस्क के द्वारा लगभग 400 आवेदन ऑनलाइन किए जा चुके हैं। Post navigation भाजपा मंडल ने जिले पितृपुरुष एलएन पाठक की जयंती मनाई प्रत्येक परिवार के सहयोग से होगा राम मन्दिर निर्माण: रतलाम विभाग के शारीरिक प्रमुख श्री चौहान