थांदला। जिले के नगरीय निकाय चुनावी दौरे पर पहुंचे जिले प्रदेशाध्यक्ष नंदकुमार चौहान ने वार्ड-1 के कार्यालय का शुभारंभ किया। साथ ही उपस्थित वार्डवासियों से अध्यक्ष पद प्रत्याशी बंटी डामोर एवं पार्षद प्रत्याशी गजेन्द्रसिंह चौहान के पक्ष में भाजपा को मतदान करने की अपील की। अवसर पर प्रदेश मंत्री पिछडा मोर्चा संगीता सोनी, वरिष्ठ भाजपा विश्वास सोनी, गणराज आचार्य, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, जिलाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा संतोष सोनी, अनिल भंसाली, महेश नागर, अमित शाहजी, प्रफुल्ल गादिया, राजेश वसुनिया, हेमन्त शर्मा, प्रांजल भंसाली, प्रतीक चौधरी, भूपेन्द्र ठाकुर, गोलू, लोकपाल समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। Post navigation बागी प्रत्याशी दिलीप डामोर को 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित : प्रदेशाध्यक्ष चौहान नगर में भाजपा-कांग्रेस प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क, मांगे वोट