झाबुआ। । रतलाम-झाबुआ संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के चुनाव संचालक रमेश डोशी ने आज चुनाव आयोग से शिकायत की है कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा संसदीय क्षेत्र में बड़े पैमाने पर आपत्तिजनक नकली मतपत्र का वितरण मतदाताओं के बीच करवाया जा रहा है। इस दोषपूर्ण नकली मतपत्र में कांग्रेस का चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा चतुर्थ क्रम पर दर्शाया गया है, जबकि अधिकृत मतपत्र में वह प्रथम क्रम पर है। अधिकृत मतपत्र में भाजपा का चुनाव चिन्ह द्वितीय क्रम पर छपा है। कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी गुमानसिंह डामोर के इस अवैध कृत्य को निर्वाचन कानून का गंभीर उल्लंघन बताते हुए इस आपत्तिजनक नकली मतपत्र के वितरण को तत्काल रोकने, उसको जब्त करने एवं भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने की मांग चुनाव आयोग से की है। कांग्रेस के चुनाव संचालक ने इस बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी, झाबुआ को भी अवगत करा दिया है। Post navigation कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया ने कांग्रेसियों को ‘जागते रहने’ की दी सीख MP Election: आज रात प्रत्याशियों के लिए कयामत की रात, किस्मत चमकाने अपनाएंगे तरह-तरह के हथकंडे….