रितेश गुप्ता, थांदला भाजपा के नगरीय क्षेत्र के प्रबुद्धजनों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की 16 नवंबर देर रात्रि हुई। बैठक में नगर के प्रबुद्धों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने कलसिंह भाबोर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अपना रुख स्पष्ट करते हुए भारी से भारी मतों से विजय दिलाने का संकल्प लिया। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष बंटी डामोर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपा प्रत्याशी कलसिंह भाबोर का माहौल देखते ही बनता है। हमें और लगन मेहनत के साथ कार्यकर्ताओं से मिलकर बेहतर से बेहतर परिणाम लाना है। उन्होंने कहा नगरीय क्षेत्र नगर के प्रबुद्धजन संभाले और मैं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष होने के नाते ग्रामीण क्षेत्र संभालूंगा इस तरह हम मिलकर कार्य देखेंगे। बैठक को भाजपा के विधानसभा क्षेत्र थांदला के सह प्रभारी अनिल बंसाली, वरिष्ठ कार्यकर्ता अशोक अरोड़ा, पूर्व नगरपरिषद अध्यक्ष मार्था डामोर, पार्षद पीटर बबेरिया, गोलू उपाध्याय, विक्रम सिंगोड़, नटवर पंवार, गोपाल वैरागी, श्री मेहता ने संबोधित किया।इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश राठौड़, राकेश सोनी, सचिन सोलंकी, महावीर मेहता, जानकीलाल राठौड, राजेश डामोर, मीकू भाबोर, महेश पांचाल, प्रशांत उपाध्याय, विष्णु सोनी उपस्थित थे। बैठक का संचालन भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री संजय भाबोर ने किया आभार नगर मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा ने माना। Post navigation ऐतिहासिक वैदिक सम्मेलन में जुटेंगे 125 वैदिक विद्वानों जुटेंगे राष्ट्रीय स्वयंसेवक का दो दिवसीय बाल शीतर शिविर में जुटे 157 स्वयंसेवक