भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे सक्रिय सदस्यता एवं सामान्य सदस्यता वाले अभियान के तहत आज पिटोल में नगर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा पिटोल नगर में घर-घर जाकर सदस्य बनाएं एवं फॉर्म भरे। भाजपा द्वारा सदस्य बनाने के लिए भाजपा के मोबाइलऐप के जरिए सदस्य की पूर्ण जानकारी के साथ मोबाइल पर जिसमें मैसेज ओटीपी आदि के टेक्नोलॉजी वाली प्रक्रिया से सदस्य बनाएं। इस दौरान सदस्यता अभियान के ग्राम केंद्र के प्रभारी बलवंत मेडा, जिला कोषाध्यक्ष महेंद्र ठाकुर, भाजपा महामंत्री दिनेश मेवाड़, प्रतीक शाह, मकन सिंह गुंडिया, जोगड़ा बबेरिया, विनोद पंचाल, सुमेर सिंह बबेरिया, जय सिंह गुंडिया, जाम सिंह मेडा, नरपत भाबोर, नन्नू महिया, चुनिया गुंडिया, अब्दुल बोहरा, विक्रम नायक, राजेश पाटीदार आदि कार्यकर्ताओं ने सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप मौजूद रहकर भाजपा के नए सदस्य के फार्म भरे। ) Post navigation पारा के समीप एक गांव में फिर हुआ खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों के एक दर्जन लोग घायल, मामला प्रेम प्रसंग का सावधान…!!अगला नंबर कहीं आपके घर का तो नही; अब भी चड्डीधारी चोर गिरोह की नजर है पेटलावद पर