रितेश गुप्ता, थांदला
युवा मोर्चा थांदला द्वारा श्रीफल की महत्ता बताते हुए संत, किसान और वरिष्ठ जनों का श्रीफल और पुष्पमाला से सम्मान कर कांग्रेस नेता द्वारा जन भावनाओं को ठेस पहुंचाई है जिसका जवाब सम्मान कर भाजपाइयों ने दिया। बावड़ी संत गोपालदास महाराज, किसानों, पूर्व महाविद्यालय प्राचार्य डॉ.जय पाठक का सम्मान किया। इस मौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया, पूर्णकालिक गेंदालाल बमनका, नगर अध्यक्ष कमलेश लोढ़ा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशांत उपाध्याय, जिला महामंत्री संजय भाबर, जिला उपाध्यक्ष भावेश भानपुरिया, नगर अध्यक्ष विपुल आचार्य, दीपक राठौर, शुभम नागर आदि ने सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *