झाबुआ। जिला भाजपा झाबुआ के सोशल मीडिया के जिला संयोजक जितेंद्र जैन ने कल अपनी टीम की घोषणा की, दो जिला सहसंयोजको के साथ ही सभी मंडलो एवं तीनों विधानसभा के संयोजको की घोषणा भी श्री जैन द्वारा की गई। इन सब में सबसे चौंकाने वाला नाम सूची में पहले नंबर पर मनीष ठाकुर का है जो कि जिला उपभोक्ता भंडार के द्वारा संचालित HP गैस एजेंसी के प्रभारी के पद पर पदस्थ है को भी जिला सह – संयोजक का दायित्व दिया गया है। बड़ा सवाल यह है कि जिला थोक उपभोक्ता भंडार जो कि एक अर्धशासकीय संस्था है, उसमें पदस्थ कर्मचारी को भाजपा द्वारा अपनी टीम में लेना.. क्या सहकारिता एवं शासकीय नियम एवं शर्तों के अंतर्गत है.. या ये भी भाजपा एवं सहकारिता विभाग द्वारा मिल नियमों की अनदेखी है..?? जो स्थिति आपने बताई है, प्रशासनिक रूप से हमारी जानकारी में नहीं है, हम तथ्यों का परीक्षण करते है.. परीक्षण के निष्कर्ष के आधार पर उचित प्रशासनिक कार्यवाही होगी एवं हम निश्चित कार्यवाही करेंगे। अंबरीश वैद्य, सहकारिता उपायुक्त (D.R) Post navigation शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन का समय बदला, अब इस समय पर लगेगी फूड इंस्पेक्टर के निरीक्षण में सामने आई खामियां, कलेक्टर ने लिया एक्शन