रितेश गुप्ता, थांदला भाजपा ग्रामीण मंडल की बूथ समिति बैठक स्थानीय नई मंडी परिसर में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया ने बूथ पर पार्टी को मजबूत करने हेतु आह्वान किया। बूथ प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही प्रदेश में 3 बार भाजपा सरकार बनी थी व उस शिवराज सरकार ने प्रदेश में विकास की गंगा बहाकर एवं गरीबों के उत्थान हेतु योजना बनाकर चहुंमुखी विकास किया है उसी तरह प्रदेश में लगातार चौथी बार भाजपा सरकार बनेगी और विकास के नये आयाम रचेगी। प्रत्येक बूथ के कार्यकर्ताओं को सक्रिय होकर पार्टी को और भी अधिक मजबूत करना होगा। अवसर पर विधायक कलसिंह भाबर ने कहा किसानों एवं गरीबों के हितों प्राथमिकता देन वाली शिवराज सरकार पुन: प्रदेश में काबिज हो इस हेतु सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर भाजपा को जीत दिलाने हेतु हरसंभव प्रयास करना होगा। पूर्णाकालिक गेंदालाल दमनका ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। वरिष्ठ भाजपा नेता विश्वास सोनी, नप अध्यक्ष बंटी डामोर, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, जिला जनपद सदस्य राजेश वसुनिया, युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय भाबर, नरसिंह भाबर समेत थांदला मंडल के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नप अध्यक्ष एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर एवं आभार जिला जनपद सदस्य राजेश वसुनिया ने माना। Post navigation मनीष बघेल अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष मनोनीत अध्यक्ष रेलवे बोर्ड एवं पदेन प्रमुख सचिव भारत सरकार रेल मंत्रालय ने ट्रॉलीमैन बलवंत को किया पुरस्कृत