लोकेंद्र चाणोदिया, बामनिया अध्यक्ष रेलवे बोर्ड एवं पदेन प्रमुख सचिव भारत सरकार रेल मंत्रालय के अश्विनी लोहानी ने ट्रालीमैन बलवंत परमार को आज 5 हजार रुपए एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। रेलवे बोर्ड एवं पदेन प्रमुख सचिव भारत सरकार के अश्विनी लोहानी ने कहा कि ट्रालीमैन ने गर्डर पुल 178 की टूटी हुई रीटेनिंग वॉल को देखा और उस पर तुरंत आवश्यक कार्रवाई की। उनकी कर्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता और समय की गई कार्रवाई उन्होंने हृदय से सराहना की। साथ ही उन्होंने कहा कि ट्रॉलीमैन की समय पर की गई कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना से बचा जा सका। Post navigation भाजपा ग्रामीण मंडल की बूथ स्तरीय बैठक में प्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बनाने का लिया संकल्प नगर परिषद अध्यक्ष डामोर ने असंगठित मजदूर श्रमिक पंजीयन के लाभ बताए