झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल की बैठक स्थानीय नवीन मंडी प्रांगण में आयोजित की गई, जिसमें प्री-विधानसभा प्रभारी किशोर शाह ने कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित मंडल के प्रभारी एवं ग्राम केंद्र प्रभारियों को संबोधित करते हुए अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पूर्ण करने हेतु समाझइश दी। साथ ही किसान सम्मान यात्रा जो थांदला मंडल के बालवासा ग्राम से प्रारंभ होकर थांदला पंहुचेगी व जिसका समापन जिला सम्मेलन के रुप में झाबुआ में होगा। जिले के समस्त मंडलों को शामिल होना अनिवार्य होगा। साथ ही भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को प्रत्येक ग्राम केंद्रों पर उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर ने किया। अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी अजय पोरवाल, विधायक कलसिंह भाबर, जिला महामंत्री प्रफुल्ल गादिया, पूर्णकालिक संगठन मंत्री बमका, यात्रा प्रभारी गणराज आचार्य, मंडी अध्यक्ष मन्नु डामोर, किसान मोर्चा अध्यक्ष नाथू पाटीदार, सरंपच बालू खडिय़ा, सोहन सिंगाड़, भरत कटारा, रमेश मुणिया, खुशाल सिंगाड़, दलसिंग बरजोट आदि मौजूद थे। उक्त जानकारी ग्रामीण मीडिया प्रभारी प्रकाश डामोर ने दी। कार्यक्रम का आभार मंडल महामंत्री रादुसिंग डामोर ने माना। Post navigation रेत माफियाओं ने षड्यंत्रपूर्वक पत्रकार शर्मा की हत्या को लेकर पत्रकारों ने सौंपा ज्ञापन भगवान हाट्केश्वर महादेव के जन्मोत्सव पर नागर समाज ने निकाली शोभायात्रा