थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नागर समाज थांदला द्वारा कुलदेवता भगवान हाट्केश्वर महादेव के जन्मोत्सव अन्तर्गत शोभायात्रा स्थानीय हाट्केश्वर महादेव मंदिर से निकाली गई, जिसमे समाज के सभी सदस्य निर्धारित वेशभूषा में शामिल हुए। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा नागर समाज के वरिष्ठ मोहनलाल नागर, बंशीधर नागर, मणीलाल नागर, मुरलीधर हजारीमल नागर, मुरलीधर हीरालाल नागर, सुभाषचंद्र नागर, ओमप्रकाश जानकीलाल नागर, महेन्द्र नागर के मार्गदर्शन में निकाली गई। शोभायात्रा पुन: मंदिर पहुंची जहां भगवान की महाआरती की गई जिसका लाभ सुभाषचंद्र पन्नालाल नागर द्वारा लिया गया एवं चंवर उड़ाने का लाभ हर्ष सुरेशचंद्र नागर द्वारा लिया गया। इसके पूर्व मंदिर पर भगवान का महाभिषेक किया गया जिसका लाभ महेश मोहनलाल नागर द्वारा लिया गया। शाम को महाप्रसादी का आयोजन किया गया। शयन आरती पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ। Post navigation भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में रख बनाई रूपरेखा एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट्स (भारतीय पत्रकार संघ) का प्रतिरोध सम्मेलन सम्पन्न