@योगेन्द्र राठौड़ सोंडवा ==================== दो दिवसीय भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आज अंतिम दिन था । जिसमे झाबुआ रतलाम अलिराजपुर सांसद गुमानसिंह डामोर ने भी शिरकत कि वर्ग के प्रारंभ मे जिला अध्यक्ष ने पार्टी का गमछा पहना कर सांसद का स्वागत किया। उसके पश्चात सांसद ने पं.दीनदयाल उपाध्याय, भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर फुल चढा कर नमन किया। उसके पश्चात वहा उपस्थिति कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होने भाजपा के इतिहास और विकास विषय पर प्रकाश डाला। अंतिम दिन थांदला के पूर्व विधायक कलसिंह भाभर वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। तथा इस सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष किशोर शाह ने की। तथा सत्र के अध्यक्ष वरिष्ठ भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सबरीया भाई व अध्यक्ष सिरला खरत थे। इस अवसर पर बडी संख्या मे मंडल के भाजपा कार्यकर्ता व महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जयपालसिंह खरत (मंडल अध्यक्ष सोंडवा) वकीलसिह ठकराला जिला अध्यक्ष आदि भी मौजूद रहे । Post navigation अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, गंभीर घायल को किया रैफर आयुष्मान भारत की योजना के कार्ड बनेंगे 30 रुपए में