जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर थाना अंतर्गत आज खण्डवा बडौदा कुक्षी मार्ग पर एक मोटरसाइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद कुछ देर तक घायल अवस्था में बाइक सवार वहीं पड़ा रहा। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी सूचना 108 एम्बुलेंस पर दी जिससे बाद 108 एम्बुलेंस चालक घटनास्थल पर पहुंचे व घायल युवक को इलाज हेतु नानपुर स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां से युवक की गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। घायल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। Post navigation गांवो के फलियो में 18 लाख रूपए से अधिक की लागत से स्थापित विद्युत डीपी का विधायक पटेल ने ग्रामीणों से करवाया लोकार्पण भाजपा के मंडल प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम का आज हुआ समापन सांसद डामोर भी हुए शामिल प्रशिक्षण मे महिलाओं ने भी लिया हिस्सा