लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रायपुरिया पर आज भाजपा के पितृ पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डाला। पं. उपाध्याय का सपना था कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए इस सपने को साकार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे है। पूर्व सरपंच लालसिंह चौधरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सम्पन्न होने के बाद आपसी मन मुटाव खत्म कर 2023 के चुनाव के लिए सच्ची लगन और ईमानदारी से जुट जाना चाहिए इस अवसर मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। Post navigation आगामी त्यौहार व चुनाव के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ नागरिक आपूर्ति उपाध्यक्ष राज्यमंत्री अग्रवाल का पंचायत भवन पर युवा मोर्चा ने किया स्वागत