झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
भारतीय जनता पार्टी मंडल थांदला द्वारा पार्टी का 37वा स्थापना दिवस ग्राम सुतरेटी मे मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी थावरसिंह भूरिया ने पार्टी के बारे मे अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के दो ही सांसद संसद में थे उस समय से पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की उसी का नतीजा है कि आज पार्टी भारत की सबसे बड़ी पार्टी के रूप मे उभरी है। कार्यक्रम मे भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व कथाकार पंडित श्रीकांत भट्ट का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया। भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री कटारा ने पार्टी के कार्ययोजनाओं की जानकारी दी। आदिवासी जनजाग्रति के वरिष्ठ नेता श्यामा ताहेड ने पार्टी की पंच निष्ठा के बारे में जानकारी देते हुए अपने विचार रखे। कार्यक्रम को गणराज आचार्य, अशोक अरोरा, विश्वास सोनी, मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, मन्नू डामोर एवं पंडित श्रीकांत भट्ट ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सुतरेटी के दलिया वसला मांगीलाल, शिवरामजी पूनाजी बाबू भाई पाटीदार सरपंच बाबू निनामा लक्ष्मण डामोर सोहन सिंगाड मंडल महामंत्री राजू डामोर कमलेशभाई जुलानिया बडा दलसिंह रावत बालूभाई मानपुर मोहन महते भगवान पाटीदार,राकेश सोनी एमहेश नागर,पंकज राठौर, महावीर मेहताए सुरेश राठौर, अभय मेहता, अरविन्द रूनवाल, अशोक तलेरा, राजेन्द्र बरमेचाए शशिकांत बोबडा, चंचल भण्डारी, मोन्टू उपाध्याय, जानकीलाल राठौर, फकीरा ब्रजवाासी, अमित शाहजी, हेमन्त शर्मा, पारस तलेरा, मनोज गिरी, लखन भगोरा, सुभाष पालरेचा, गोपाल परिहार, इरफान खान, कमलेश राठौर, गोविन्द सोनी, राकेश राठौर, मुकेश पंचाल, राजू धानक, अल्केश लोढा, अनेक भाजपा के कार्यकर्ता मोजूद थे। कार्यक्रम का संचालन गोपाल बैरागी व आभार अनिल भंसाली ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *