रितेश गुप्ता, थांदला
स्थानीय आजाद चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक के दूसरे वर्ष को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया। अवसर पर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया एवं पूर्व सैनिक नेवजी मईडा का भी पुष्पमाला पहना कर व शॉल-श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। अवसर पर संबोधित करते हुए भाजपा नेता दिलीप कटारा ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक कर देश के सैनिकों ने सीमा से बाहर जाकर दुश्मन को उसके ही घर जाकर खदेड़ा व आंतकवाद फैलाने का काम कर रहे आतंकवादियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया। इसीलिए इस दिन की गई सर्जिकल स्ट्राइक को पूरा देश पराक्रम दिवस के रुप में मना रहा है। आज हम उन बहादुर सैनिकों को सलाम करते है व उनके द्वारा किए गए इस पराक्रम को सदैव याद किया जाएगा। नप अध्यक्ष बंटी डामोर ने भी सर्जिकल स्ट्राइक करने वाले जाबाज सैनिकों की प्रशंसा की। अवसर पर पूर्णकालिक राजेन्द्र देवड़े, भाजपा व्यापारी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अमित शाहजी, पार्षद एवं आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गजेन्द्र चौहान, महेश नागर, लखन भगोरा, राकेश सोनी, महावीर मेहता, गोपाल वैरागी, नितीन नागर, सोहन सिंगाडिय़ा, बालू खडिय़ा, भारतसिह कटारा, कमलेश वसुनिया, कुरेश बोहरा, दिनेश पलासिया, संतोष भाबोर समेत बड़ी सख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थीत रहे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी एवं आभार महामंत्री सुरेश राठौर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *