रितेश गुप्ता, थांदला थांदला विधानसभा के ग्राम काकनवानी में भाजपाइयों ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला फूंका। प्रदेश भाजपा का आह्वान था की कमलनाथ द्वारा चीनी आयात को बढ़ावा देने हेतु आयात शुल्क को कम किया गया था। जिस कारण भारतीय लघु एवं कुटीर उद्योगों को खासा नुकसान हुआ है। केंद्रीय आयत मंत्री रहते हुए कमलनाथ ने चीनी वस्तुओं को आयात करने में अपनी अहम भूमिका निभाई है । जिसके चलते भाजपाइयों द्वारा जमकर नारेबाजी की गई व पुतला फूंका गया। अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप कटारा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बंटी डामोर, मनु डामोर, राजेश वसुनिया, रादू सिंह डामोर, कमलेश डामोर गढ़वा कटारा , मकना डामोर, बाबू निनामा, बलवासा सरपंच मनु डामोर, राहुल पंचाल, विवेक नायक आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे Post navigation एसपी आशुतोष गुप्ता ने किया थाने का निरीक्षण, मीडिया कर्मियों ने की शहर के थाने को आदर्श थाने बनाने की मांग नपाध्यक्ष पटेल ने नई पाईप लाईन का शुभारंभ कर रहवासियों को दी सौगात