थांदला। जल संसाधन विभाग के विभाग के वरिष्ठ लिपिक देवकृष्ण भट्ट को सेवानिवृत्ति होने पर विभागीय उपयंत्री मण्डलोई, सिद्दीकी, बैरागी, प्रजापति सहयोगी संजय गोड, भावसार, जहांगीर पठान, चांद खां, रामसिंह परमार आदि कर्मचारियों ने समारोह पूर्वक विदाइ दी। भट्ट ने 36 साल 8 माह जल संसाधन विभाग में अपनी सेवाएं दी तथा विगत 10 वर्षो से जल संसाधन विभाग थांदला में अपनी सेवाएं सफलता पूर्वक संपादित की है। इसके अतिरिक्त भट्ट ने 26 वर्ष तक पेटलावद एवं एक वर्ष तक बाग जल संसाधन विभाग में अपनी सेवाएं दी। समारोह मे भट्ट की पत्नी निर्मला देवी भट्ट, सेवानिवृत्त शिक्षिका सुशीला देवी भट्ट जयेष्ठ पुत्र मुकुंद भट्ट, ऋषि भट्ट, पुत्र वधु तृप्ति भट्ट, हीना भट्ट उपस्थित थे। श्री भावसार ने इस अवसर पर सभी का अभाार प्रकट किया । Post navigation योजनाओं का लाभ देने के लिए अभियान चलाये – मुख्यमंत्री क्रिसमस नृत्य प्रतियोगिता संपन्न