अलीराजपुर लाइव के लिए वालपुर से अजय कुमार मोदी की रिपोर्ट अलीराजपुर जिले के भगोरिये का सिरमोर वालपुर भगोरिया शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। जिसमे बड़ी संख्या मे ग्रामीण शासन-प्रशासन के अधिकारियों ने भगोरिये का आनंद लिया, जिसमें एडीजी विपीन माहेश्वरी, एसपी कुमार सौरभ, जिला पंचायत सीईओ शीलेंद्रसिंह, क्षेत्रीय सांसद कांतिलाल भूरिया, विधायक नागरसिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी एवं राजनीतिक दलों के नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा भगोरिये का आंनद लिया। सुबह से ही भगोरिये का रंग जमने लगाए सजे-धजे युवक-युवतियों के टोले कभी झूलों पर तो कभी गलियों में भगोरिये का आंनद लेते दिखाई दिए। भगोरिये के रंग मे रंगने से नेता एवं अधिकारी भी अपने को रोक नहीं पाए, जहां सांसद कांतिलाल भूरिया, महेश पटेल, मुकेश पटेल, विधायक नागरसिंह चौहान मांदल बजा रहे थे। वहीं एसपीण्एएडीसनल एसपी, एसडीओपी मेले में घूमकर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जुटे रहे। भगोरिए का आयोजन शांतिपूर्वक रहा। ग्रामीणों द्वारा होली की जमकर खरीदी की गई। विधायक एवं सोंडवा मंडल जयपाल खरत द्वारा ढोलबाजों के साथ गैर निकाली गई। पंचायत द्वारा आयोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई। Post navigation महुआ फूल की आवक से महकने लगे कट्ठीवाड़ा के बाजार भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच कुम्हारवाड़ा चौराहा पर बड़े पर्दे पर देखेंगे क्रिकेटप्रेमी