भगोरिया रंग और उत्साह का त्योहार है लेकिन अब यह त्योहार की बुराईयों से अछूता नहीं रहा है। अब इसमें जुएं जैसी सामाजिक बुराई भी जुड़ गई है। होली के दिन आलीराजपुर जिले के जोबट में आयोजित भगोरिया मेले में खुलकर जुआं खेला जा रहा है। ”आलीराजपुर आजतक” के रिपोर्टर पारस सिंह की यह एक्सक्लुजिव रिपोर्ट। दरअसल, गुरूवार को भगोरिया मेला स्थानीय बड़े मैदान पर आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर जहां काफी उत्साह देखा जा रहा है तो वहीं जुआं भी यहां देखने को मिल रहा है। कानून का मखौल उड़ाते हुए यहां खुलेआम जुआं खेलने दिया जा रहा है जिसमें कई लोग अपनी पूंजी गंवा रहे है। खास बात है कि यहा पुलिस भी सुरक्षा बंदोबस्त के लिए तैनात है। यहां उमड़ रही भीड़ की वजह से पहले से ही बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों को यहां चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए कहा गया है। इसके बावजूद पुलिस की लापरवाही कहे या जानबूझकर की जा रही अनदेखी इसके चलते यहां यह सबकुछ चल रहा है। दबे स्वरों में कहा जा रहा है कि यह सबकुछ पुलिस सरंक्षण में ही हो रहा है। देखिए एक्सक्लुजिव तस्वीरें जो पुलिस की पोल खोल रहे हैं। Post navigation एक पद कई दावेदार, यहां रोचक है जनपद अध्यक्ष का चुनाव पुलिस के दावों की खुली पोल, जगह=जगह गोट वसूली, एक्सक्लुजिव वीडियो