थांदला। आगामी भगोरिया पर्व (उत्सव) को धूमधाम से मनाने को लेकर आज हिंदू युवा जनजाति संगठन थांदला के कार्यकर्ताओं ने नई मंडी थांदला में बैठक रखी गई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सह संगठन मंत्री अकलेश रावत ने कहा थांदला में आने वाले 15 मार्च मंगलवार को जनजाति (आदिवासी) संस्कृति, परंपरा रीति रिवाज, वाद्ययंत्र और पहनावे, ढोल मांदल पर नाचते हुए पूरे नगर में संगठन के बैनर तले भव्य जुलूस के साथ भगोरिया पर्व मनाया जाएगा, भगोरिया पर्व से हम आदिवासियों की पहचान है,यह संदेश पूरे देश और प्रदेश भर में जाना चाहिए ओर इतनी उत्सुकता और धूमधाम से भगोरिया पर्व मनाएगे। बैठक में सह संगठन मंत्री अकलेश रावत, जिला कार्यकारिणी सदस्य सरसू भटेरा, सोनू वसुनिया,थांदला ब्लॉक अध्यक्ष अनिल मचार, मुकेश भूरिया, महेश अमलियार, वीपी सिंह मचार, निलेश निनामा, उमेश मेडा,मोहन सोलंकी, राजू सोलंकी,चंदन कटारा, नितेश निलेश वसुनिया, प्रकाश अनिल, अमित डामोर एवं नारी शक्ति में रानू वसुनिया,भगवती कटारा, आशा खड़िया आदि समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे। Post navigation नगर के 4 युवाओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी पुरानी पेंशन लागू करने के लिए सांसद को सौंपा ज्ञापन